मनसाही की कई पंचायतों में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद प्रतिनिधि ने लिया जायजा
*मनसाही प्रखंड के कई पंचायतों में घुसा बाढ़ का पानी*
*सांसद प्रतिनिधि ने चित्तौड़िया पंचायत पहुंच कर लिया जायजा*
मनिहारी विधानसभा अंतर्गत मनसाही प्रखंड के कई पंचायत में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। सोमवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस नेताओं के साथ चित्तौड़िया पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि मनसाही प्रखंड के चित्तौड़िया पंचायत सहित साहेबनगर और मोहनपुर पंचायत के कई वार्ड बाढ़ पानी के चपेट में है और इसी तरह से जलस्तर में वृद्धि होती रही तो आज रात तक समस्या विकराल हो जाएगी। मौके पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि ने ग्रामीणों की समस्या को लेकर तत्काल अंचल अधिकारी मनसाही से दूरभाष पर बात कर प्रभावित परिवारों को सरकारी सहायता राशि, सूखा राशन, पशुओं को सूखा चारा, तिरपाल, पॉलिथीन, मेडिकल सुविधा सहित हर संभव मदद जल्द से जल्द कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के लिए तत्काल सामुदायिक किचन की व्यवस्था शुरू होनी चाहिए ताकि कोई प्रभावित भूखा ना सोए और अपने को अकेला ना समझे। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिलीप विश्वास, अरुण सिंह, जुबेर आलम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कमरुल हक, दीपनारायण पासवान, खुर्शीद आलम, समाजसेवी भोला साह, रमेश यादव, मोहम्मद अनिसुर, चंद्रशेखर पासवान, मो. शरीफुल हक,











