रेहाना पंडित ने याद किए विवाद, ‘काम के लिए एक्टर-प्रोड्यूसर संग सोने’ के आरोप पर दिया जवाब

टीवी एक्ट्रेस रेहाना पंडित ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई विवादों पर खुलकर बात की है।

एक इंटरव्यू में रेहाना ने अपने संघर्ष और निजी जिंदगी के मुश्किल दौर को याद किया। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने अपने एक्स पति को कथित तौर पर धोखा देते हुए पकड़ा था।

इसके बाद रियलिटी शो में आजमा फलाह ने रेहाना पर गंभीर आरोप लगाए। आजमा ने दावा किया था कि रेहाना ने काम पाने के लिए एक्टर और प्रोड्यूसर के साथ संबंध बनाए।

हालांकि, रेहाना ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया। उन्होंने कहा कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं थी और ये आरोप सिर्फ उनके बॉयफ्रेंड जीशान को ट्रिगर करने के लिए लगाए गए थे।

रेहाना ने कहा कि जब उन्हें पता था कि लगाए गए आरोपों में सच्चाई नहीं है, तो उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ा।

एक्ट्रेस के इस खुलासे के बाद उनका पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *