‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम की तैयारियों की नगर आयुक्त ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कटिहार, 16 सितंबर 2026। नगर निगम कटिहार द्वारा 17 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को नगर निगम सभा प्रशाल में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार ने की।

नगर आयुक्त ने कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि 17 सितंबर 2026 को शाम 6:00 बजे दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंच, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सहायक अभियंता विवेक कुमार, कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह, स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार, नूर अली सहित नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने देने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *