स्वच्छता ही सेवा 2026: कटिहार में चित्रकला प्रतियोगिता, 50 छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत् आज दिनांक 19.09.2026 शनिवार को विकास भवन स्थित सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता समिति, कटिहार एवं जिला गंगा समिति, कटिहार के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तर पर स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में गाँधी उच्च विद्यालय, बी०एम०पी०-7 एवं जवाहर नवोदय विद्यालय की 50 छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। स्कूली छात्राओं ने अपनी कला और रंगों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन और ठोस अपशिष्ट नियमावली 2026 पर आधारित बेहद सुंदर संदेश चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदर्शित किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दीपशिखा, प्लस टू गाँधी उच्च विद्यालय, कटिहार, द्वितीय स्थान पर मेघा स्वराज, प्लस टू उच्च विद्यालय, कटिहार, तृतीय स्थान पर राधा कुमारी, प्लस टू गाँधी उच्च विद्यालय, कटिहार, चतुर्थ स्थान पर संजना कुमारी, जवाहर नवोद विद्यालय, कोलासी पंचम स्थान पर नयना कुमारी, बी०एम०पी० सात प्लस टू उच्च विद्यालय, कटिहार, छठे स्थान पर मनुप्रिया, जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार रही जिन्हें जिला पदाधिकारी, कटिहार, उप विकास आयुक्त, कटिहार, सहित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राओं शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं मौके पर मौजूद छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय बच्चों के हुनर की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य है। और स्वच्छता के प्रति उनकी यह जागरूकता समाज में एक बड़ा बदलाव लाएगी। जबकि उप विकास आयुक्त, महोदया ने भी छात्रों का हौसला बढ़ाया और सभी से अपने आस-पास के परिवेश को साफ-सुथरा रखने की अपील की। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, कटिहार नजारत उप समाहर्त्ता, कटिहार, निदेशक, डी०आर०डी०ए०, कटिहार, निदेशक, एन०ई०पी०, कटिहार, कला संस्कृति पदाधिकारी, कटिहार, जिला योजना पदाधिकारी, कटिहार, जिला समन्वयक, जि०ज०स्व०स०, समिति, कटिहार, जिला परियोजना पदाधिकारी, नमामि गंगे, कटिहार सहित डी०आर०डी०ए० के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी तथा प्रखंड समन्वयक, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *