कटिहार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर

कटिहार। “हर घर तिरंगा अभियान-2026” के तहत बुधवार, 12 अगस्त 2026 को कटिहार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा समाहरणालय परिसर से शुरू होकर अम्बेडकर चौक, मिरचाईबाड़ी हनुमान मंदिर एवं कारगिल चौक होते हुए पुनः समाहरणालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।

तिरंगा यात्रा में जिला प्रशासन एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल लोगों ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं नागरिकों की सहभागिता ने तिरंगा यात्रा को भव्य रूप प्रदान किया। जिला प्रशासन की ओर से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *