Ayesha Khan Boss Lady Look

बोल्डनेस का तड़का! आयशा खान के ‘बॉस लेडी’ अवतार पर फिदा हुए फैंस, ग्रीन कार्पेट पर बिखेरा जलवा

व्हाइट क्रॉप शर्ट और ब्लैक लॉन्ग स्कर्ट में दिखा ग्लैमरस अंदाज, स्टाइलिश टाई और हाई बन ने लुक को बनाया खास

मनोरंजन डेस्क: ‘बिग बॉस’ फेम अभिनेत्री आयशा खान एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास इवेंट के ग्रीन कार्पेट पर आयशा का बिल्कुल अलग और स्टाइलिश अवतार देखने को मिला, जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

इस खास मौके पर आयशा खान ने व्हाइट क्रॉप शर्ट के साथ ब्लैक लॉन्ग स्कर्ट पहनी थी। वहीं, गले में स्टाइलिश ब्रूच वाली टाई ने उनके पूरे लुक को एक शानदार ‘बॉस लेडी’ टच दिया। उनके इस आउटफिट में बोल्डनेस और क्लास का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिला।

हाई बन हेयरस्टाइल, ईयर कफ्स और मिनिमल मेकअप ने आयशा के लुक में चार चांद लगा दिए। ग्रीन कार्पेट पर उनका आत्मविश्वास और स्टाइलिश अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। आयशा का यह ‘बॉस लेडी’ अवतार फैशन और ग्लैमर की दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *