आबादपुर पुलिस की शराब के खिलाफ कार्रवाई, स्कूटी से 20.5 लीटर शराब बरामद
कटिहार: शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबादपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी से कुल 20.5 लीटर देशी और विदेशी शराब बरामद की है।
पुलिस की कार्रवाई के बाद शराब की तस्करी से जुड़े मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस द्वारा शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।











