तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, उर्दू-संस्कृत शिक्षकों और मदरसा कर्मियों के वेतन का मुद्दा उठाया

पटना। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकारी विद्यालयों में उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने शिक्षकों के कथित अनुचित स्थानांतरण पर रोक लगाने और इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

तेजस्वी यादव ने अनुदानित मदरसों और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के लंबित वेतन का जल्द भुगतान कराने की भी मांग की। इसके साथ ही उन्होंने बिहार के प्रत्येक सरकारी विद्यालय में उर्दू और संस्कृत विषय के शिक्षकों की पदस्थापना सुनिश्चित करने की बात कही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से शिक्षा विभाग के स्तर पर इन मामलों का शीघ्र समाधान कराने का आग्रह किया है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो और शिक्षकों-कर्मियों को भी लंबित वेतन के लिए परेशान न होना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *