‘बंटवारा 1947’ पर भारी पड़ रही ‘आवारापन 2’, एडवांस बुकिंग में इमरान हाशमी आगे
बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले ही ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ के बीच मुकाबला दिलचस्प हो गया है। दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और शुरुआती आंकड़ों में इमरान हाशमी की फिल्म बढ़त बनाती नजर आ रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह 7 बजे तक ‘बंटवारा 1947’ के करीब 8,384 टिकट बिक चुके थे। वहीं ‘आवारापन 2’ की प्री-सेल में लगभग 35,324 टिकटों की बिक्री दर्ज की गई।
कमाई की बात करें तो ब्लॉक सीटों को शामिल करने के बाद ‘आवारापन 2’ ने एडवांस बुकिंग से करीब 2.61 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। दूसरी ओर, ‘बंटवारा 1947’ की प्री-सेल से लगभग 1.03 करोड़ रुपये की कमाई बताई जा रही है।
शुरुआती बुकिंग के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि रिलीज से पहले ही ‘आवारापन 2’ दर्शकों के बीच ज्यादा मजबूत पकड़ बना रही है। अब असली तस्वीर फिल्म की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से सामने आएगी।











