प्लास्टिक सर्जरी के बाद विदेशी महिलाओं से देह व्यापार! लखनऊ में हाई-प्रोफाइल रैकेट का खुलासा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कथित हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट से जुड़े मामले ने सनसनी मचा दी है। खुफिया एजेंसी IB की कार्रवाई में उज्बेकिस्तान की एक महिला को गिरफ्तार किए जाने की बात सामने आई है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, गिरफ्तार महिला की पहचान लोला कथुमोवा के रूप में हुई है। आरोप है कि वह नेपाल और उज्बेकिस्तान से विदेशी महिलाओं को लखनऊ बुलाकर देह व्यापार के नेटवर्क से जोड़ती थी। जांच में यह भी दावा सामने आया है कि महिलाओं की पहचान बदलने के लिए प्लास्टिक सर्जरी तक कराई जाती थी।

अधिकारियों के मुताबिक, लोला के खिलाफ उज्बेकिस्तान में भी लुकआउट नोटिस जारी होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि उसने कथित तौर पर लखनऊ में चोरी-छिपे शादी की और बिना वैध दस्तावेजों के यहां रह रही थी।

फिलहाल एजेंसियां पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हैं। पूछताछ के दौरान विदेशी महिलाओं को लखनऊ लाने, उनकी पहचान और इस कथित रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *