13 अगस्त 1942 के अमर शहीदों को नमन, ध्रुव कुंडू सहित 13 वीरों का किया स्मरण

कटिहार। 13 अगस्त 1942 का दिन कटिहार के इतिहास में देशभक्ति और बलिदान की अमिट गाथा के रूप में दर्ज है। इसी दिन कटिहार की धरती पर मात्र 13 वर्ष के वीर बालक ध्रुव कुंडू सहित 13 वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

इसी ऐतिहासिक बलिदान को याद करते हुए आज नगर निगम परिसर स्थित शहीद स्मारक पर ध्रुव कुंडू सहित सभी अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और देश के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इन वीर स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल सहित असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने लंबा संघर्ष किया।

आज का दिन उन सभी ज्ञात-अज्ञात वीरों को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

ध्रुव कुंडू सहित सभी अमर शहीदों को शत-शत नमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *