कटिहार में निकली हर घर तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर

कटिहार। आजादी के अमृत भाव को जन-जन तक पहुंचाने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से कटिहार नगर निगम के द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में नगर निगम के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और पार्षदों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यह तिरंगा यात्रा नगर निगम परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक करती हुई पुनः नगर निगम परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर लोग देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए।

कार्यक्रम में महापौर उषा अग्रवाल, उप महापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार और एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल सहित नगर निगम क्षेत्र के कई पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। नगर निगम की ओर से लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय पर्व को उत्साह के साथ मनाने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *