स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने किया पूर्वाभ्यास परेड का निरीक्षण

कटिहार। आगामी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर कटिहार के जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने महेश्वरी एकेडमी, कटिहार में आयोजित पूर्वाभ्यास परेड का निरीक्षण किया।
इस दौरान डीएम एवं एसपी ने परेड की तैयारियों का जायजा लिया और परेड में शामिल जवानों एवं प्रतिभागियों के अभ्यास को देखा। अधिकारियों ने समारोह स्थल की व्यवस्थाओं, परेड की तैयारियों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सभी तैयारियां समय पर पूरा करने, व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने देने तथा कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सुरक्षा, अनुशासन और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *