मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहृता को सकुशल किया गया बरामद

कटिहार जिले के मनिहारी थाना पुलिस ने अपहरण से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मनिहारी थाना कांड संख्या 322/26 में अपहृता की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया।

अपहृता की बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा मामले में आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *