नशे के खिलाफ मनसाही पुलिस की कार्रवाई, नशे की हालत में 6 आरोपी गिरफ्तार
कटिहार जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मनसाही थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में कुल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में नशे के सेवन और इसके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस ने नशे की हालत में छह लोगों को पकड़ा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नशे का सेवन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।











