भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार द्वारा दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इसके साथ ही उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की गई है।

बता दें कि बांकीपुर उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की थी। इसके बाद अब सरकार की ओर से आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। इस घोषणा के बाद भरत तिवारी के परिवार को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *