वडोदरा में फ्लैट से चल रहा था ऑनलाइन न्यूड वीडियो कॉलिंग नेटवर्क, आरोपी गिरफ्तार

गुजरात के वडोदरा में पुलिस ने रिहायशी फ्लैट से चल रहे ऑनलाइन न्यूड वीडियो कॉलिंग नेटवर्क का खुलासा किया है। मामला मांजलपुर इलाके का है, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10वीं पास मनीष पढियार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने खुद एक ऐप तैयार कर यह नेटवर्क शुरू किया था। इस नेटवर्क में StripChat जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाता था। ग्राहक पहले पैसे रिचार्ज कर कॉइन्स खरीदते थे और इसके बाद युवतियों से वीडियो कॉलिंग के जरिए जुड़ते थे।

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने इस पूरे नेटवर्क को संचालित करने के लिए करीब 11 लाख रुपये में एक फ्लैट खरीदा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से कितने लोग जुड़े हुए थे और इससे अब तक कितने रुपये का लेन-देन हुआ है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके संचालन के तरीके की जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *