कटिहार में विशेष सघन वाहन जांच अभियान, पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील

कटिहार। पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देश के आलोक में अपराध की रोकथाम को लेकर कटिहार पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा वाहनों की जांच के साथ-साथ आवश्यक कागजात और संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखना है।

कटिहार पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वाहन जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करें, अपने वाहन के आवश्यक कागजात साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने कहा कि अपराध की रोकथाम में आम नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

कटिहार पुलिस की अपील—वाहन जांच में सहयोग करें और अपराध की रोकथाम में सहभागी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *