जिला जनता दरबार में डीएम ने सुनीं फरियाद, 50 आवेदन प्राप्त

सुपौल। 14 अगस्त 2026 को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सुपौल श्री सावन कुमार, भा.प्र.से. ने जनता दरबार में पहुंचे आवेदकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

जनता दरबार में विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों की जांच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस दौरान अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के माध्यम से समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही।

मौके पर उप विकास आयुक्त श्री इन्द्रवीर कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा श्री विकास कुमार कर्ण, वरीय उप समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *