BCI ने पलटा फैसला, NALSAR के सभी 2026 पासआउट अब करा सकेंगे बार काउंसिल रजिस्ट्रेशन

हैदराबाद की नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के 2026 बैच के लॉ ग्रेजुएट्स को बड़ी राहत मिली है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया यानी BCI ने इन छात्रों के बार काउंसिल में एनरोलमेंट पर लगाई गई रोक को वापस ले लिया है।

दरअसल, नालसार यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को आमंत्रित किए जाने के विरोध में कुछ छात्रों की ओर से अभियान चलाया गया था। इसके बाद BCI ने 2026 बैच के पासआउट छात्रों के किसी भी बार काउंसिल में एनरोलमेंट पर रोक लगा दी थी।

इस फैसले के बाद छात्रों के बीच चिंता बढ़ गई थी, क्योंकि बार काउंसिल में एनरोलमेंट के बिना कानून की प्रैक्टिस शुरू करना संभव नहीं होता।

मामले की समीक्षा के बाद BCI ने पाया कि विरोध या अभियान में शामिल अधिकांश छात्र किसी गलत गतिविधि के लिए जिम्मेदार नहीं थे। इसके बाद परिषद ने अपना फैसला वापस लेने का निर्णय लिया।

अब नालसार यूनिवर्सिटी के 2026 बैच के सभी पासआउट लॉ ग्रेजुएट्स अपनी इच्छानुसार संबंधित बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन और एनरोलमेंट करा सकेंगे।

BCI के इस फैसले को लॉ ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *