यश की ‘टॉक्सिक’ पर भड़कीं ऋषिका सिंह, बोलीं- महिलाओं का सम्मान नहीं किया तो कर्नाटक छोड़ने पर मजबूर कर देंगे
कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए रोमांटिक और इंटीमेट सीन्स को लेकर कन्नड़ एक्ट्रेस ऋषिका सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई है।
ऋषिका सिंह ने एक वीडियो जारी कर फिल्म के कंटेंट और यश के किरदार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यश एक पति और पिता हैं, इसलिए उनसे महिलाओं के सम्मान को लेकर ज्यादा जिम्मेदारी की उम्मीद की जाती है।
एक्ट्रेस ने अपने बयान में यहां तक कहा कि अगर महिलाओं का सम्मान नहीं किया गया, तो उन्हें कर्नाटक छोड़ने पर मजबूर कर दिया जाएगा।
ऋषिका सिंह के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर विवाद तेज हो गया है। यश के फैंस ने उनके बयान पर नाराजगी जताते हुए उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
फिलहाल, ऋषिका सिंह के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है और फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस के बीच चर्चा और भी तेज हो गई है।











