IPL में वापसी को बेताब हैरी ब्रूक, 2 साल के बैन के बाद बोले- यहां खेलने से बेहतर खिलाड़ी बनकर निकलते हैं

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज और वनडे-टी20 टीम के कप्तान हैरी ब्रूक एक बार फिर IPL में वापसी के लिए बेताब हैं। ब्रूक पर IPL से दो साल का बैन लगा हुआ है।
दरअसल, 2025 की IPL नीलामी में हैरी ब्रूक को खरीदा गया था, लेकिन बाद में उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद IPL के नियमों के तहत उन पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया।
अब ब्रूक ने IPL में दोबारा खेलने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने IPL को दुनिया की शानदार क्रिकेट लीग में से एक बताते हुए कहा कि यहां खेलना एक बेहतरीन अनुभव होता है और खिलाड़ी इससे बेहतर बनकर बाहर निकलते हैं।
हैरी ब्रूक के मुताबिक, IPL में दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनसे सीखने का मौका मिलता है। यही वजह है कि वह प्रतिबंध खत्म होने के बाद लीग में अपनी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
अब देखना होगा कि बैन की अवधि पूरी होने के बाद हैरी ब्रूक किस टीम के साथ IPL में वापसी करते हैं और क्या उनका बल्ला पहले की तरह ही धमाल मचा पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *