‘कैमरे पर जबरन किस’… राघव जुयाल संग किस मोमेंट पर बोलीं शक्ति मोहन- तब आवाज नहीं उठा पाई
मशहूर कोरियोग्राफर और डांसर शक्ति मोहन ने अपने पुराने टीवी शो से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
शक्ति ने बताया कि ‘डांस प्लस’ के दौरान राघव जुयाल के साथ दिखाए गए एक किस मोमेंट के लिए वह तैयार नहीं थीं। उनके मुताबिक, दोनों असल जिंदगी में भाई-बहन जैसे हैं, लेकिन शो की टीआरपी के लिए मेकर्स ने यह मोमेंट रखा।
शक्ति ने दावा किया कि कैमरे के सामने उन्हें राघव को किस करने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा हैरानी तब हुई, जब शो के जज रेमो डिसूजा ने भी उनसे किस करने के लिए कहा।
शक्ति के मुताबिक, उस समय वह इंडस्ट्री में नई थीं और बहुत आज्ञाकारी थीं, इसलिए वह इस बात के खिलाफ अपनी आवाज नहीं उठा पाईं।
अब वर्षों बाद शक्ति मोहन ने उस घटना को याद करते हुए अपनी नाराजगी और असहजता जाहिर की है। उनके इस खुलासे के बाद एक बार फिर टीवी रियलिटी शोज में टीआरपी के लिए कलाकारों की सहमति और सीमाओं को लेकर बहस शुरू हो गई है।











