स्वतंत्रता दिवस पर 1057 कर्मियों को मिलेगा मेडल, 301 गैलेंट्री अवॉर्ड में पुलिस और फायर सर्विस के जवान शामिल
स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर केंद्र सरकार ने देश के 1057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का ऐलान किया है।
कुल 301 गैलेंट्री मेडल दिए जाएंगे, जिनमें 272 पुलिसकर्मी और 29 फायर सर्विस कर्मी शामिल हैं।
इनमें सबसे ज्यादा 197 कर्मियों को वामपंथी उग्रवाद यानी नक्सल प्रभावित इलाकों में उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा 92 प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस और 664 मेडल फॉर मेरिटोरियस Service भी प्रदान किए जाएंगे।
ये सम्मान देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आपदा जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मियों के योगदान को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घोषित ये पदक उन जवानों और अधिकारियों के साहस, समर्पण और उत्कृष्ट सेवा को सलाम करते हैं, जिन्होंने देश की सुरक्षा और जनता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।











