राम मंदिर की पूजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 15 अगस्त से सभी अर्चकों के लिए लागू होगा नया ड्रेस कोड
अयोध्या के राम मंदिर में पूजा व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया जा रहा है। मंदिर प्रशासन ने सभी अर्चकों के लिए एक समान ड्रेस कोड लागू करने का फैसला लिया है।
बताया जा रहा है कि 15 अगस्त से मंदिर में नया ड्रेस कोड लागू होगा। इसके तहत श्रीरामलला की पूजा-अर्चना करने वाले सभी अर्चक एक जैसे पीत वस्त्र धारण करते नजर आएंगे।
गर्मी के मौसम में अर्चकों के लिए नीचे धोती और ऊपर बिना सिले हुए अंगवस्त्र निर्धारित किया गया है। वहीं, सर्दियों के मौसम में अर्चकों को मौसम के अनुरूप ऊनी वस्त्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
मंदिर में हालिया घटनाओं के बाद पूजा व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बदलाव किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब अर्चकों के पहनावे को भी एकरूप किया जा रहा है।
मंदिर प्रशासन का मानना है कि समान ड्रेस कोड से पूजा व्यवस्था में एकरूपता और अनुशासन दिखाई देगा।
15 अगस्त से श्रद्धालुओं को राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा-अर्चना करते सभी अर्चक एक समान पीत वस्त्रों में नजर आएंगे।











