श्वेता तिवारी संग अफेयर की खबरों पर विशाल आदित्य सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं सिंगल हूं, शादी नहीं करूंगा’
टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह इन दिनों श्वेता तिवारी के साथ अपने कथित अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। अब एक्टर ने इन खबरों पर सफाई देते हुए रिश्ते की सच्चाई बताई है।
विशाल आदित्य सिंह ने श्वेता तिवारी के साथ अफेयर की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने साफ किया कि उनके बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं है, जैसा सोशल मीडिया और खबरों में बताया जा रहा है।
वहीं, जब विशाल से शादी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह जीवनभर सिंगल रहना चाहते हैं और शादी करने का उनका कोई इरादा नहीं है।
विशाल ने बढ़ते तलाक के मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें शादी में असफल होने का डर लगता है। उनके मुताबिक, अगर किसी रिश्ते में सच्चा प्यार, भावनात्मक जुड़ाव और आपसी समझ नहीं है, तो शादी करने का कोई मतलब नहीं है।
विशाल के इस बयान के बाद श्वेता तिवारी के साथ उनके रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर फिलहाल विराम लगता नजर आ रहा है। वहीं, शादी को लेकर उनका बेबाक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।











