भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, सितंबर में BRICS शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान अगले महीने भारत दौरे पर आ सकते हैं। ईरान ने उनके भारत दौरे की पुष्टि की है। पेजेश्कियान दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
बताया जा रहा है कि BRICS सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें सदस्य देशों के नेता शामिल होंगे।
ईरानी राष्ट्रपति का यह भारत दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब पश्चिम एशिया में तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में पेजेश्कियान की यात्रा को रणनीतिक और कूटनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।
दौरे के दौरान भारत और ईरान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ व्यापार, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
खास तौर पर पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
अब सबकी नजर सितंबर में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन पर है, जहां भारत और ईरान के बीच उच्चस्तरीय बातचीत के साथ कई अहम क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।











