पाकिस्तान में जश्न-ए-आजादी के दिन खून-खराबा, गृह मंत्री के काफिले पर हमला

पाकिस्तान में जश्न-ए-आजादी के दिन बलूचिस्तान में बड़ा सुरक्षा हमला हुआ। मस्तूंग जिले के खद कूचा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर जियाउल्लाह लांगो के काफिले को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

हमले में गृह मंत्री बाल-बाल बच गए, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जो गृह मंत्री की सुरक्षा में तैनात थे। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, हमले के दौरान सुरक्षा दस्ते पर गोलियां चलाई गईं। घायल सुरक्षाकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल हमले के पीछे किस संगठन या समूह का हाथ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पाकिस्तान में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा था, इसी दौरान बलूचिस्तान में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बलूचिस्तान लंबे समय से अलगाववादी और उग्रवादी हिंसा से प्रभावित रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *