अनुमंडल कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, डीएम-एसपी समेत अधिकारी रहे मौजूद

कटिहार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कटिहार अनुमंडल कार्यालय परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। झंडारोहण से पहले वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। राष्ट्रध्वज फहराते ही राष्ट्रगान की धुन से पूरा परिसर गूंज उठा।

समारोह में मुख्य रूप से जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान पूरे अनुमंडल कार्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *