नगर थाना प्रांगण में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

कटिहार। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर थाना प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। राष्ट्रध्वज फहराते ही पूरा थाना परिसर राष्ट्रगान की धुन से गूंज उठा।

समारोह में ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन भी मौजूद रहे। इसके अलावा थाना के पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान पूरे थाना परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *