ग्रामीण महादलित टोला में बुजुर्गों ने फहराया तिरंगा, DM-SP की मौजूदगी में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
कटिहार, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कटिहार के ग्रामीण महादलित टोला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, कटिहार की मौजूदगी में टोला के वरिष्ठ नागरिकों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।
इस दौरान ग्रामीणों में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। वरिष्ठ नागरिकों के हाथों ध्वजारोहण कराकर प्रशासन ने समाज के वंचित एवं महादलित समुदाय की भागीदारी और सम्मान का संदेश दिया। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की











