बिहार लोक भवन में सजी ‘एक शाम शहीदों के नाम’, देशभक्ति गीतों से याद किए गए अमर शहीद

‘एक शाम शहीदों के नाम’ में गूंजे देशभक्ति के तराने, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बिहार लोक भवन में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कर्नल वी.पी. सिंह एवं उनकी टीम ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। देशभक्ति गीतों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम और भावनाओं से सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि असंख्य राष्ट्रभक्तों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

कार्यक्रम के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया गया। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत और समृद्ध बिहार के निर्माण के संकल्प को पूरा करने के लिए मिलकर आगे बढ़ने की बात कही गई।

‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को देशभक्ति और शहीदों की स्मृतियों से और भी खास बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *