अररिया पुलिस केंद्र में शान से लहराया तिरंगा, डीएम-एसपी ने किया ध्वजारोहण

अररिया, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस केंद्र, अररिया में गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, अररिया ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

ध्वजारोहण के दौरान पुलिस केंद्र में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। पूरे परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

गरिमामय वातावरण में आयोजित समारोह ने पुलिस जवानों में राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *