किशनगंज पुलिस कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, डीएम-एसपी ने किया ध्वजारोहण
किशनगंज, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर किशनगंज पुलिस कार्यालय में गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, किशनगंज ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ध्वजारोहण के बाद पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के जज्बे से सराबोर नजर आया।
समारोह में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के साथ संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने देश की सेवा और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह गरिमामय एवं देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।











