कटिहार में सीट बेल्ट-हेलमेट चेकिंग अभियान, 1.58 लाख रुपये जुर्माना वसूला

कटिहार में सड़क सुरक्षा को लेकर जिला परिवहन विभाग की ओर से विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। सोमवार को कोलासी डिग्री कॉलेज के समीप सीट बेल्ट एवं हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए कुल 1 लाख 58 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों की घटनाओं में कमी लाने के लिए लगातार वाहन जांच अभियान चलाना जरूरी है। विभागीय निर्देश के अनुसार अलग-अलग दिनों में हेलमेट और सीट बेल्ट की विशेष जांच की जा रही है।

अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालक और पीछे बैठने वाले पिलियन राइडर के लिए हेलमेट की अनिवार्यता, सीट बेल्ट के इस्तेमाल, लेन डिसिप्लिन और गलत दिशा में वाहन चलाने यानी रॉन्ग साइड ड्राइविंग के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

इसके अलावा बिना अनुमति Red-Blue Strobe Lights और Hooters का इस्तेमाल करने वाले वाहनों पर भी नियमानुसार जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा के लिए हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *