कटिहार में 8-10 दिनों से लापता मीरा देवी, परिजन परेशान; पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार

कटिहार के मौसम थाना क्षेत्र अंतर्गत कव्वाबाड़ी गांव की रहने वाली मीरा देवी पिछले करीब 8 से 10 दिनों से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, वह किसी बात को लेकर घर से चली गई थीं, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

मीरा देवी के लापता होने के बाद परिजन लगातार उनकी तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर खोजबीन के बावजूद अब तक उनका पता नहीं चल सका है।

मामले को लेकर परिजनों की ओर से मौसम थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए मीरा देवी की सकुशल बरामदगी की मांग की है।

परिजनों का कहना है कि लगातार कई दिनों से कोई जानकारी नहीं मिलने के कारण वे काफी चिंतित हैं। अब उनकी उम्मीद पुलिस प्रशासन से लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *