जमीन कब्जे और दबदबे के लिए जुटे सात लोग गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। यहां जमीन पर कब्जे और इलाके में दबदबा कायम करने के लिए हथियारों के साथ जुटे सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।
मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर स्थित कृषि फार्म के पास का है। पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियारों के साथ वहां एकत्रित हुए हैं और जमीन पर कब्जे को लेकर इलाके में भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही एसडीपीओ दानापुर-1 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मुबारकपुर कृषि फार्म के पास छापेमारी की। पुलिस को देखते ही एक आरोपी भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। उसके घर की तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया।
पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अन्य आरोपियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की। इस कार्रवाई में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 5 कट्टा, 2 पिस्टल, 1 रिवॉल्वर, 35 जिंदा कारतूस, 7 खोखा, 6 मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदुम्न कुमार, मैनेजर राय, सन्नी कुमार, समीर खान, साहिल










