JSSC CGL मामले में CID की दबिश, रांची स्थित कार्यालय में दस्तावेज खंगाल रही टीम

JSSC CGL मामले में CID की दबिश, रांची स्थित कार्यालय में दस्तावेज खंगाल रही टीम

झारखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रांची के नामकुम स्थित JSSC यानी झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के कार्यालय में CID की टीम ने दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक, JSSC CGL परीक्षा से जुड़े मामले को लेकर CID की टीम कार्यालय में जांच कर रही है और दस्तावेजों को खंगालने में जुटी है।

बताया जा रहा है कि CID की टीम JSSC कार्यालय में पहुंचकर परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच कर रही है। इस दौरान JSSC सचिव सुधीर गुप्ता से भी CID की टीम द्वारा पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है।

JSSC CGL परीक्षा को लेकर चल रही जांच में परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की भी जांच किए जाने की बात कही जा रही है। CID की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं किसी अभ्यर्थी ने गलत तरीके या अनियमितता के जरिए परीक्षा में सफलता हासिल कर नौकरी तो नहीं ली।

जांच के दौरान एक-एक क्वालीफाई अभ्यर्थी से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। अगर जांच में किसी तरह की गड़बड़ी या फर्जीवाड़ा सामने आता है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

गौरतलब है कि JPSC और JSSC से जुड़े कथित धांधली और अनियमितताओं के मामलों को लेकर CID और पुलिस की ओर से लगातार जांच और कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल CID की कार्रवाई जारी है और छापेमारी के बाद जांच में क्या-क्या सामने आता है, इसका इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *