शिवभक्तों के बीच पहुंचे तारिक अनवर, गोरखपुर धाम में मंदिर कमेटी से जाना हाल

कटिहार लोकसभा के सांसद तारिक अनवर अपने दो दिवसीय दौरे पर कटिहार पहुंचे। सावन महीने की तीसरी सोमवारी के अवसर पर सांसद बारसोई स्थित मिनी बाबाधाम के नाम से प्रसिद्ध गोरखपुर धाम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धालुओं और मंदिर कमेटी के सदस्यों से मुलाकात की।

गोरखपुर धाम मंदिर पहुंचने पर बारसोई के अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार के नेतृत्व में मंदिर कमेटी के सदस्यों ने सांसद तारिक अनवर का स्वागत किया।

मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू कुमार यादव के साथ अक्षय सिंह और सनी यादव ने बुके एवं अंग वस्त्र भेंटकर सांसद का सम्मान किया।

इस दौरान सांसद तारिक अनवर ने मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों से सावन की पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले आयोजन को लेकर जानकारी ली। उन्होंने मंदिर कमेटी के सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि वे पहले भी गोरखपुर धाम मंदिर आते रहे हैं और सावन के पवित्र महीने में एक बार फिर यहां पहुंचकर श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के लिए मंगलकामना की है।

सांसद के दौरे को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ मौजूद रही। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, दिलीप विश्वास, रईस खान, मोहम्मद मुस्ताक, नगीना यादव, सनी यादव, अक्षय सिंह, सीमा उमेश यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *