Ananya Raj Death: 27 साल की उम्र में एक्ट्रेस अनन्या राज का निधन, परिवार ने की प्राइवेसी की अपील

 

27 साल की उम्र में एक्ट्रेस अनन्या राज का निधन, परिवार ने की प्राइवेसी की अपीलफिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। अभिनेत्री अनन्या राज का महज 27 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म जगत में शोक की लहर है।जानकारी के मुताबिक, अनन्या राज पिछले करीब एक साल से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। अभिनेत्री का निधन 15 जुलाई की रात सोते समय हुआ था। हालांकि, उनके परिवार ने इस दुखद खबर की जानकारी अब सार्वजनिक की है।

परिवार ने अभिनेत्री के निधन की पुष्टि करते हुए लोगों से इस मुश्किल समय में उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है।

अनन्या राज ने अपने छोटे से करियर में कई फिल्मों में काम किया था। उन्हें ‘7 Hours to Go’, ‘The Final Exit’ और ‘Ghost’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है।

महज 27 वर्ष की उम्र में अभिनेत्री के निधन की खबर से उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों के बीच शोक का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

परिवार की ओर से फिलहाल अभिनेत्री की निजी परिस्थितियों को लेकर अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

रिपोर्ट: एंटरटेनमेंट डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *