सालमारी पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन, नशे की हालत में 9 आरोपी गिरफ्तार

कटिहार जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सालमारी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

सालमारी थाना पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर जांच और कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने नशे की हालत में पाए गए कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नशे का सेवन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जाने की बात कही जा रही है।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य नशे के सेवन पर रोक लगाने के साथ-साथ क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।

पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि नशे से दूर रहें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

रिपोर्ट: कटिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *