हेडलाइन: पोठिया पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन, नशे की हालत में 5 गिरफ्तार

कटिहार जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पोठिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

वीओ:
पोठिया थाना पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान इलाके में जांच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में नशे की हालत में पाए गए कुल पांच अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नशे का सेवन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

पुलिस का कहना है कि नशे के सेवन और उससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा। लोगों से भी अपील की गई है कि वे नशे से दूर रहें और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।

रिपोर्ट: कटिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *