TRE-4, BSSC और लाइब्रेरियन भर्ती को लेकर पटना में महाआंदोलन, अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

बिहार में शिक्षक और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का आक्रोश एक बार फिर सामने आने वाला है। TRE-4 के विज्ञापन, BSSC, लाइब्रेरियन भर्ती और BET समेत कई मांगों को लेकर 18 अगस्त को पटना में महाआंदोलन की तैयारी है। आंदोलन में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी शामिल है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं। इसी को लेकर अब 18 अगस्त को राजधानी पटना में बड़ा आंदोलन आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

महाआंदोलन में TRE-4 का विज्ञापन जारी करने, BSSC से जुड़ी भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने, लाइब्रेरियन भर्ती और BET से संबंधित मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

आंदोलनकारियों का आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में देरी होने से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि सरकार को लंबित भर्ती प्रक्रियाओं पर जल्द फैसला लेना चाहिए।

वहीं, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भी अभ्यर्थियों में नाराजगी है। आंदोलनकारियों की ओर से 18 अगस्त को पटना में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के जुटने का दावा किया जा रहा है।

महाआंदोलन को लेकर छात्र नेताओं और अभ्यर्थियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस आंदोलन में छात्र नेता दिलीप कुमार, साहबाज आलम, दीपक पांडे, प्रियंका पटेल, अमित कुमार, शंकर सुमन, रवि रंजन और भूपेश कुमार समेत अन्य लोग शामिल होने की बात कही गई है।

आंदोलनकारियों का कहना है कि TRE-4, BSSC, लाइब्रेरियन भर्ती और BET समेत विभिन्न मांगों को लेकर सरकार को जल्द ठोस निर्णय लेना चाहिए। लंबित मांगों के समाधान को लेकर अभ्यर्थी अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए पटना में एकजुट हो रहे हैं।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि महाआंदोलन के बाद सरकार और प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर क्या कदम उठाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *