हत्या के प्रयास मामले में प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, नगर थाना पुलिस की कार्रवाई

कटिहार नगर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, नगर थाना कांड संख्या-718/26 में नामजद अभियुक्त मौलवी उर्फ मो. एहसान, उम्र 35 वर्ष, पिता फकुरुद्दीन उर्फ फक्को खलीफा, निवासी रामपाड़ा, थाना नगर, जिला कटिहार को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास से संबंधित मामला दर्ज है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *