पूर्णिया में संत रविदास जयंती पर कलश वंदन कार्यक्रम, समरसता का लिया संकल्प
पूर्णिया में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में काशी से पधारे पवित्र कलश का विधिवत वंदन एवं वितरण किया गया। इस दौरान संत रविदास जी के समानता, सामाजिक समरसता और मानव-बंधुत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संत रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज से भेदभाव को दूर करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन और उनके विचार आज भी समाज को समानता, भाईचारे और एकजुटता की प्रेरणा देते हैं।
समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से भेदभावमुक्त, समरस और सशक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर लोगों ने संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।










