कटिहार नगर निगम के विभिन्न वार्डों में सहयोग शिविर का उद्घाटन

कटिहार, 18 अगस्त 2026: कटिहार नगर निगम द्वारा आज दिनांक 18.08.2026 को शहर के विभिन्न वार्डों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय महापौर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल, नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार एवं संबंधित वार्डों के पार्षदों द्वारा दीप प्रज्वलित कर सहयोग शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया।

सहयोग शिविर का आयोजन वार्ड संख्या 09 के PNT चौक, वार्ड संख्या 15 के दुर्गा मंदिर परिसर (लंगड़ा बागान पश्चिम भाग), वार्ड संख्या 24 के हाजी टोला मस्जिद के निकट तथा वार्ड संख्या 40 के शीतला मंदिर परिसर में किया गया।

शिविर के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को नगर निगम से संबंधित विभिन्न सेवाओं एवं समस्याओं के समाधान के लिए सुविधा उपलब्ध कराई गई। नगर निगम की ओर से नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने एवं उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की पहल की गई।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल एवं नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य नगर निगम की सेवाओं को नागरिकों के नजदीक पहुंचाना तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने नागरिकों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *