राजशानी राँची के कोकर इलाका में स्थित पेट्रोल पंप के समीप , हुआ जोरदार धमाका,…… कई दुकानों और घरों के टूटे शीशे….*
*धमाके की सूचना के बाद, झारखंड जगुआर की बम निरोधक दस्ते और रांची पुलिस कर रही जांच….*
झारखंड की राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर चौक के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास अचानक मंगलवार की रात एक जोरदार धमाका होने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी।
विस्फोट ( धमाका) इतना तेज था कि आसपास की दुकानों और मकानों की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। इसके प्रभाव से आसपास की कई घरों और दुकानों के शीशे टूटकर सड़क पर बिखर गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया।
धमाका किस वजह से हुआ, इसकी सटीक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ पाई है। शुरुआती आशंकाओं के तहत इसे सिलिंडर ब्लास्ट, ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी या फिर किसी विस्फोटक सामग्री का नतीजा माना जा रहा है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी किसी भी कारण की पुष्टि नहीं की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है. टीम पेट्रोल पंप के समीप स्थित गोदाम और आसपास के इलाके की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं गोदाम में कोई विस्फोटक पदार्थ तो मौजूद नहीं था. पुलिस के अनुसार घटनास्थल की जांच शुरू कर दी गई है. विस्फोट के कारणों की वास्तविक स्थिति बम निरोधक दस्ते की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी
पुलिस टीम के द्वारा आसपास लगी दुकानों और इमारतों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि धमाके से ठीक पहले की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।










