बाबा हरिगिरि धाम में जल चढ़ाने का इंतजार कर रहे कांवरियों पर SI ने बरसाए डंडे, वीडियो वायरल होने पर SP ने किया सस्पेंड
बेगूसराय में बिहार पुलिस का अमानवीय चेहरा उस वक्त सामने आया जब बाबा भोले को जल चढ़ाने के लिए कांवरिया श्रद्धालु लाइन में लगे थे तभी एक सब इंस्पेक्टर के द्वारा बेवजह कई कांवरियों के साथ डंडे से पिटाई कर दी जिसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद बेगूसराय एसपी मनीष ने मामले में संज्ञान लिया और तत्काल सब इंस्पेक्टर किशन कुमार को निलंबित कर दिया है।
दरअसल बेगूसराय जिला के गढ़पुरा प्रखंड में बाबा हरी गिरी धाम में सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर हजारों कांवरिया श्रद्धालु जल चढ़ाने के लिए सड़क किनारे लंबी कतार में इंतजार कर रहे थे तभी गढ़पुरा थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर किशन कुमार बिना कोई वजह के कई कांवरिया श्रद्धालु की की डंडे से पिटाई कर दी। सब इंस्पेक्टर के द्वारा कावड़ियों की पिटाई करने का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद बेगूसराय एसपी मनीष ने मामले में संज्ञान लिया और तत्काल सब इंस्पेक्टर किशन कुमार को निलंबित कर दिया है, इसके साथ ही बखरी डीएसपी को पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया है और कहा है की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि सोमवारी के मौके पर श्रद्धालु के साथ एक सब इंस्पेक्टर किशन कुमार के द्वारा अमानवीय व्यवहार किया गया, डंडे से पिटाई की गई है इसका वीडियो सामने आने पर सब इंस्पेक्टर किशन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। अब सवाल उठता है कि कांवरिया श्रद्धालु जब कतार में लगे थे तो बेवजह एक सब इंस्पेक्टर के द्वारा कई श्रद्धालु के साथ डंडे से पिटाई क्यों की गई।










