कटिहार में संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में 18 से 20 अगस्त तक कलश यात्रा निकाली जाएगी।

प्रशासन के मुताबिक, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में भाईचारा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा संत रविदास जी के समानता और सामाजिक सद्भाव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।

अभियान के दौरान अनुसूचित जाति बहुल टोलों में सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। वहीं, 27 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार को संत रविदास विकास शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन करने की व्यवस्था रहेगी।

इसके अलावा युवाओं और बच्चों की भागीदारी बढ़ाने के लिए खेलकूद प्रतियोगिता, साइकिल रैली, क्विज और कौशल प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि इस अभियान के जरिए सामाजिक समरसता के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *