TRE-4 में One Candidate, One Result की मांग, BPSC-BSSC परीक्षाओं को लेकर छात्रों का प्रदर्शन

पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर शिक्षा सत्याग्रह कर रहे आंदोलनरत छात्रों से एक नेता ने मुलाकात की और उनकी मांगों का समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार से छात्रों और अभ्यर्थियों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।

आंदोलनरत छात्रों ने BPSC की रद्द परीक्षाओं की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, जबकि BSSC की लंबित परीक्षाओं को जल्द आयोजित कराने की मांग रखी है।

वहीं TRE-4 शिक्षक भर्ती में पूर्व की परीक्षाओं की तरह एकल परीक्षा और ‘वन कैंडिडेट, वन रिजल्ट’ व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है। CSBC की भर्ती परीक्षाओं में परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र, उत्तर-कुंजी और OMR शीट अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराने की भी मांग उठी।

इसके अलावा लंबित लाइब्रेरियन और लेखपाल भर्ती पूरी करने, भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी करने तथा पेपर लीक, नकल और परीक्षा में धांधली पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

नेता ने कहा कि सरकार को अहंकार छोड़कर छात्रों की मांगों पर तत्काल संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों और युवाओं के संघर्ष में वे मजबूती से उनके साथ खड़े हैं और न्याय मिलने तक उनकी आवाज उठाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *